फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   birth anevesary

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती

Fri, 04 Dec 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
birth anevesary
भोगांव तहसील में पूर्व राष्ट्रपति की जयंती मनाते अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। कलक्ट्रेट पर आयोजित कार्यक्रम में जिला जज ने पांच अधिवक्ताओं का सम्मान किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता हेमेंद्र यादव, रमेश बाबू, राकेश यादव, चंद्रपाल सिंह जादौन और पूरन सिंह शाक्य को विशिष्ट अतिथि जिला जज तेज प्रताप तिवारी, मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी ईशा प्रिया और अपर जिलाधिकारी बी. राम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति सिंह और तरन्नुम खान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन अजय कृष्ण पांडेय, अध्यक्ष फिरोजाबाद बार एसोसिएशन नाहर सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए। संयोजक एडवोकेट माधवेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव ने अतिथियों का आभार जताया। संजीव यादव, महेश सिंह चौहाय, अशोक दीक्षित, योगेंद्र सिंह यादव, सतीश चंद्र सक्सेना, दिनेश यादव, युधिष्ठिर सिंह यादव, सौरभ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव में भी दी गई श्रद्धांजलि
भोगांव। तहसील में आयोजित अभिभाषक दिवस पर अधिवक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राजपूत, महासचिव अशोक कुमार कश्यप, रमेश चंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने परिषद के तीन सदस्यों अशोक कुमार यादव, जय सिंह शाक्य और स्वदेश शाक्य को सम्मानित किया गया। रविंद्र सिंह चौहान, जय कुमार दुबे, केके पांडेय, राजेश पांडेय, मुकुट विहारी ,रामसेवक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed