फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birth and death certificates will issue from the zonal office of nagar nigam agra

आगरा: अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम जाने की जरूरत नहीं, यहां से होंगे जारी

Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
सार

आगरा में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब नगर निगम जाने की जरूरत नहीं। शहर के चारों कोनों पर जून माह में शुरू किए गए जोनल कार्यालयों से ही अब यह जारी होंगे। 

विज्ञापन
Birth and death certificates will issue from the zonal office of nagar nigam agra
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा में जोनल कार्यालय पर ही जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन जमा होंगे और 15 दिन की समय सीमा के बाद वहीं से जारी होंगे। इसके लिए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कर्मचारियों की तैनाती करते हुए पासवर्ड भी जारी करा दिए, जिसके  बाद दोनों प्रमाणपत्र बनाने की व्यवस्था जोनल कार्यालयों पर ही शुरू कर दी गई है। इससे लोगों का न केवल समय बचेगा, बल्कि 15 किमी तक की दूरी भी बच जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी में अप्रत्याशित रूप से आगरा में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या हर दिन बढ़ी। इससे जोनल कार्यालयों पर नई व्यवस्था शुरू की गई है। 
विज्ञापन


शहर में लोहामंडी, ताजगंज, छत्ता और हरीपर्वत जोन में आने वाले वार्डों के लोग अपने अपने जोनल कार्यालयों में ही मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करें और वहीं से प्रमाण पत्र ले सकेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को तो तैनात किया ही गया है, सेनेटरी इंस्पेक्टरों को भी सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है, जो जोनल आफिसों में ही तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे तक जमा होंगे आवेदन पत्र
जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए नगर निगम के चार लिपिक चारों जोन कार्यालयों में तैनात किए गए हैं जो सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आवेदन लेंगे और उसी दिन उस वार्ड के सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिपोर्ट लगाने के लिए देंगे। जोन कार्यालयों पर तैनात चारों लिपिक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक केवल मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन प्राप्त करेंगे और एसएफआई का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट मांगेंगे।

प्रमाणपत्र के लिए इनसे करें संपर्क
जोन कार्यालय                             लिपिक
ताजगंज                               नीतेश कुमार
छत्ता                                  नितिन कुमार
हरीपर्वत                             अवधेश गंगोत्री
लोहामंडी                            विनोद शर्मा
 

तीन माह में 6060 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी
अप्रैल से जून के बीच तीन महीनों के अंदर आगरा नगर निगम ने 6060 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में बीते साल के मुकाबले मृत्यु के भयावह आंकड़े हैं। इनमें अप्रैल में 994, मई में 3596 और जून में 1470 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। 

जबकि बीते साल अप्रैल में 86, मई में 529 और जून में 1464 मृत्यु प्रमाणपत्र ही जारी हुए थे। इस तरह बीते साल इसी अवधि में तीन माह में 2079 प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। इस बार यह आंकड़ा तीन गुना रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed