{"_id":"682809aa2e232385f800fb63","slug":"bird-flu-alert-in-agra-task-force-formed-for-monitoring-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए गठित हुआ टास्क फोर्स, पोल्ट्री फार्म और चिकन शाॅप पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए गठित हुआ टास्क फोर्स, पोल्ट्री फार्म और चिकन शाॅप पर रखी जा रही नजर
Sat, 17 May 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 09:29 AM IST
सार
आगरा में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। सैंपल लेने के लिए टीम बनाई गई हैं। पोल्ट्री फार्म और चिकन शॉप पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने चिकित्सकों की टीम बनाई है, जो सैंपलिंग करेगी। सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे। जिले में पक्षियों की सामूहिक मौत की खबर पर अधिकारियों को सूचना देनी होगी। पोल्ट्री फार्म और चिकन शाॅप पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में बर्ड फ्लू का एक मामला आया है। इससे चिड़ियाघर, पक्षी विहार के कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बर्ड फ्लू की एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में पशुपालन विभाग की टीम को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सामूहिक रूप से पक्षियों के मृत मिलने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यह देखा जाएगा कि बाहर से आने वाले पक्षी कहीं फ्लू से संक्रमित तो नहीं हैं। पोल्ट्री फार्म व चिकन की दुकानें भी नगर निगम की निगरानी में रखी जाएंगी। बर्ड फ्लू बाहर से आने वाले पक्षियों की वजह से फैलता है।