फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Biometric authentication of 414 students could not be done

Agra News: 414 छात्र-छात्राओं का नहीं हो सका बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण

Fri, 29 Sep 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Biometric authentication of 414 students could not be done
कासगंज। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत किए गए आवेदन में अनियमितता पाए जाने के बाद शिक्षण संस्थानों को दिए गए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के निर्देश के बाद भी लापरवाही सामने आई है। समय निकल जाने के बाद भी शिक्षण संस्थानों ने 414 छात्र-छात्राओं के बायोमैट्रिक प्रमाणीकारण नहीं कराया है। ऐसे में इन छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति लटक सकती है।
विज्ञापन




अल्पसंख्यक छात्रों की शिक्षा सत्र 2022-23 के तहत छात्रवृत्ति के आवेदन लिए गए। जिले 48 शिक्षण संस्थानों के आवेदन में अनियमितता पाई गई। इन संस्थानों के इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर व संस्थाध्यक्ष का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराने के साथ ही 2765 छात्र-छात्राओं का भी बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण भी कराया जा रहा है। संस्थानों ने अपना बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कार्य तो पूरा कर लिया, लेकिन छात्र-छात्राओं के बायोमैट्रिक प्रमाणीकारण में लापरवाही बरती जा रही है। 19 सितंबर तक यह कार्य पूरा कराया जाना था, लेकिन 2351 छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण ही पूरा हो पाया। 414 छात्र-छात्राएं बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कार्य से वंचित रह गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि संस्थानों को शीघ्र कार्य पूरा कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed