फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bio diesel,feeling station

अब बायो डीजल की बिक्री नहीं कर सकेंगे फिलिंग संचालक

Wed, 30 Sep 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
bio diesel,feeling station
कासगंज। आपूर्ति विभाग एव बांट माप विभाग के निरीक्षण में एक पखवाड़े पूर्व बायो डीजल के स्थान पर डीजल की बिक्री करने वाले दो फिलिंग संचालकों में से एक की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) निरस्त कर दी गई है। अब फिलिंग संचालक बायो डीजल की भी बिक्री नहीं कर सकेगा। विभाग दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सैंपाल की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

टीम ने 16 सितंबर को श्रीराम फिलिंग स्टेशन सिढ़पुरा तथा बारसी फिलिंग स्टेशन चिरोली का निरीक्षण किया था। दोनों फिलिंग स्टेशन पर बायो डीजल के स्थान पर डीजल की बिक्री होती मिली। इस पर दोनों फिलिंग स्टेशन को सील कराने के बाद स्टॉक की जांच कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए। विभाग ने श्रीराम फिलिंग स्टेशन की एनओसी को निरस्त कर दिया गया है। अब यह फिलिंग संचालक बायो डीजल की बिक्री भी नहीं कर सकेंगे। जबकि बारसी फिलिंग स्टेशन के संचलाक ने अभी अपनी एनओसी उपलब्ध नहीं कराई है। इसलिए एनओसी आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

बायोडीजल के स्थान पर डीजल की बिक्री करने वाले एक संचालक की एनओसी निरस्त कर दी गई है। जबकि दूसरे संचालक ने अभी एनओसी उपलब्ध नहीं कराई है। जैसे ही इनकी प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी उसके बाद इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी। - सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed