{"_id":"586e8c764f1c1b0765159259","slug":"billboards-will-charge-the-cost-of-unloading-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग उतारने का खर्च भी वसूलेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग उतारने का खर्च भी वसूलेगा निगम
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद जिले में राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और झंडे उतारने का अभियान तेजी से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अभियान में जुटी है तो शहर में नगर निगम अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम ने शहर में लगी अधिकांश प्रचार सामग्री हटा दी है। इसका मूल्यांकन कर राजनीतिक दलाें और प्रत्याशियों से व्यय के भुगतान के लिए नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शहर में चार बड़ी और उनके अंडर में कई छोटी टीमें बनाई गई हैं। बुधवार से ही अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद सड़कों से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और झंडे उतारे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 200 होर्डिंग, करीब 1500 बैनर और हजारों की संख्या में झंडे उतारे गए हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने वाल पेंटिंग भी कर रखी थी, उस पर भी पुताई कराई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है। ताकि खर्च का मूल्यांकन किया जा सके। जिस होर्डिंग या बैनर पर प्रत्याशी अथवा नेता का फोटो लगा है वहां व्यक्तिगत और अन्य मामले में पार्टी को नोटिस दिया जाएगा।
देहात में उतरवाए होर्डिंग्स, बैनर
आगरा। आदर्श आचार संहिता के दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ने बाह, जैतपुर, फरैरा, बटेश्वर, बासौनी, चित्राहाट, कचौराघाट, नंदगवां, खेड़ा राठौर, फतेहाबाद में तहसील रोड, फीरोजाबाद रोड पर होर्डिंग्स उतारे। पिनाहट में दीवारों से वॉल पेंटिंग को भी पुतवाया गया। अकोला, मलपुरा, जगनेर, खेरागढ़, अछनेरा में भी अभियान चलाकर होर्डिंग हटवाए गए।
विज्ञापन
डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
मलपुरा। मलपुरा के ब्लॉक बरौली अहीर के गांव नैनाना जाट के बूथों का डीएम ने निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम सदर और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।