{"_id":"5f3297c98ebc3e3d233dbd59","slug":"bill-mainpuri-news-agr4544151142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल जमा नहीं किया तो 342 घरों के काट दिए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बिल जमा नहीं किया तो 342 घरों के काट दिए कनेक्शन
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। बकाएदारी वसूलने तथा बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने मंगलवार को जिलेभर में अभियान चलाया। विभाग की 27 टीमों ने घर-घर जाकर बिल चेक करने के बाद बकाएदारी पर 342 घरों के कनेक्शन काट दिए। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और आरसी के माध्यम से बिल वसूल करने की चेतावनी दी गई।
मंगलवार को अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर बिजली विभाग की 27 टीमों ने जिले भर में बिजली चेकिंग की। शहर की कांशीराम कॉलोनी में चार टीमों ने पहुंचकर बकाया बिजली जमा नहीं होने पर 16 घरों के कनेक्शन काट दिए। शहर के मोहल्ला छपट्टी, बंशीगोहरा, ताल दरवाजा क्षेत्र में बिजली बिल की देनदारी होने पर 37 घरों केे कनेक्शन काट दिए गए।
किशनी क्षेत्र में मंगलवार को जेई अनिल कुमार ने लाइनमैनों के साथ नगर में 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों की जांच की। ऐसे सभी कनेक्शनों को काट दिया जिनका बिल दस हजार से ज्यादा था। जेई ने बताया समय पर बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लाइनमैन बसंत दुबे, अजय पांडे, वीरभान सिंह, दीपेंद्र कुमार, पिंटू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली थाना प्रभारी ने की जांच
किशनी। एक सप्ताह पहले जेई अनिल कुमार ने बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को बिजली थाना प्रभारी स्वदेश कुमार, जेई अनिल कुमार के साथ सदर बाजार व कृष्णानगर पहुंचे। बिजली चोरी वाले मकानों का नक्शा बनाया। बिजली थाना प्रभारी ने बताया जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है वह शीघ्र बकाया बिल और जुर्माने की धनराशि जमा कर दें। ऐसा नहीं करने पर मामला न्यायालय भेज दिया जाएगा।