{"_id":"665239ba276cdc7dcb0f9e39","slug":"bikes-collide-on-gwalior-bareilly-highway-two-killed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117969-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्वालियर बरेली राजमार्ग पर बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्वालियर बरेली राजमार्ग पर बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत
Sun, 26 May 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी।
ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर पॉलीटेक्निक स्कूल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार फर्रुखाबाद और कुर्रा क्षेत्र निवासी युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हांलाकि पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया।
थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हाइवे पर पॉलीटेक्निक स्कूल के सामने दो बाइकें टकराने से हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनेां बाइकों पर सवार युवक लहूलुहान होकर सड़क पर पडे़ थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि राखे बाथम (32) बाइक से गांव अलावलपुर जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला था। शनिवार को वह अपनी ससुराल भरथना जा रहा था। लेकिन हाइवे पर हादसे में उसकी जान चली गई।
वहीं दूसरी बाइक सवार नीरज उर्फ नीलू (38) निवासी गांव बोझा थाना कुर्रा अपनी ससुराल गांव गोकुलपुर जा रहा था। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही परिजन जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पहुंच गए। हादसे में युवकों की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।