फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikes collide near village Bojha, two dead

Agra News: गांव बोझा के पास बाइकों की टक्कर, दो की मौत

Thu, 26 Dec 2024 06:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Bikes collide near village Bojha, two dead
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों को प्रभारी निरीक्षक ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुतुबपुर बुजुर्ग गांव निवासी हृदेश शाक्य (30) मंगलवार की देर शाम अपने साथी उपेंद्र यादव (25) निवासी गांव विनायकपुर थाना सैफई जनपद इटावा के साथ बाइक से कुर्रा कस्बे की ओर जा रहे थे। तभी करहल-किशनी मार्ग पर बोझा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में हृदेश, उपेंद्र व दूसरी बाइक सवार टिंकल यादव (22) निवासी गांव अल्लीपुर थाना कुर्रा गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कुर्रा थाने के प्रभारी अरविंद सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजवाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने टिंकल और उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं हृदेश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिए।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed