{"_id":"6a09479833f98732f6054050","slug":"bikers-snatched-chain-from-a-woman-neck-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: थाने से चंद कदम की दूरी पर लूट, महिला के गले से चेन तोड़ कर ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: थाने से चंद कदम की दूरी पर लूट, महिला के गले से चेन तोड़ कर ले गए बाइक सवार बदमाश
Sun, 17 May 2026 10:15 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 17 May 2026 10:15 AM IST
सार
आगरा में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। थान से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चोन तोड़ ले गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बेखौफ बदमाशों ने थाना न्यू आगरा पुलिस को सरेआम चुनौती दी है। शनिवार रात थाने से चंद कदमों की दूरी पर फल खरीद रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली और भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना न्यू आगरा के इंजीनियर्स काॅलोनी निवासी रीमा चौहान अपने बच्चे को लेकर रात में न्यू आगरा के पास हाईवे की सर्विस रोड पर फल और अन्य सामान खरीदने आई थीं। थाने से थोड़ी दूर पर ठेल पर केले खरीद रहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक पीछे से आए। झपट्टा मारकर रीमा के गले से चेन तोड़ ली और भाग गए।

वहां मौजूद लोगों ने पीछा किया पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा पर शिकायत की है। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाने के आसपास अराजक तत्वों का डेरा
थाना न्यू आगरा के आसपास कई रेस्टोरेंट और खाने के सामान की ठेलें लगती हैं। इसके साथ ही थोड़ी दूर पर सब्जी और फलों की ठेल खड़ी होती हैं। देर रात तक यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। सुविधा शुल्क के चलते पुलिस सख्ती नहीं दिखाती है।