फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers gang snatches gold chain from woman in Agra

आगरा: बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े महिला के गले पर झपट्टा मारकर लूटी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 10 Apr 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 04:32 PM IST
सार

आगरा में बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम सैन्यकर्मी की मां से सोने की चेन लूट ली। 

विज्ञापन
Bikers gang snatches gold chain from woman in Agra
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के ताल फिरोज खां में बाइकर्स गैंग ने रविवार को दिनदहाड़े सैन्यकर्मी की मां के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद बदमाश सेवला की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मगर, बदमाशों का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


मधु नगर निवासी सूबेदार राजेश कुमार ने बताया कि वह जैसलमेर, राजस्थान में तैनात हैं। इस समय छुट्टी पर आए हुए हैं। रामनवमी पर 65 वर्षीय मां प्रेमवती ताल फिरोज खां में रहने वाली बहन विमलेश के घर गई थी। विमलेश की घर के बाहर ही दुकान है। 

विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे हुई वारदात

दोपहर तकरीबन 1:30 बजे मां प्रेमवती दुकान पर बैठी हुई थी। तभी दो युवक बाइक पर आए। इनमें से एक बाइक पर ही बैठा रहा, दूसरा नीचे उतर कर दुकान पर आया। उसने पानी का पाउच मांगा। मां ने पानी का पाउच देना चाहा। तभी बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके गले पर खरोच भी आ गई। बाद में बदमाश बाइक पर अपने साथी के साथ बैठ कर भाग निकला। प्रेमवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। मगर, बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस को सूचना दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed