फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Biker slips and falls on road in mainpuri

केमिकल टैंकर बना मुसीबत: सड़क पर फिसलकर गिरने लगे बाइक सवार, फायर ब्रिगेड ने की धुलाई; तब मिली लोगों को राहत

Sat, 18 Apr 2026 12:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 18 Apr 2026 12:00 AM IST
सार

सड़क पर चिकने केमिकल के ऊपर से गुजरने वाले बाइक सवार एक-एक कर गिरने लगे। बाइकों को इस तरह फिसलता देख राहगीर रुक गए। स्थानीय पुलिस की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सड़क की धुलाई की। 

विज्ञापन
Biker slips and falls on road in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल में वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार सुबह एक टैंकर से केमिकल सड़क पर फैल गया।  सड़क चिकनी होने की वजह से कई बाइक सवार फिसल कर घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने सड़क की धुलाई की, तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास इटावा से मैनपुरी की ओर जा रहे एक केमिकल के टैंकर से केमिकल सड़क पर काफी दूर तक फैल गया। इसके चिकने केमिकल के ऊपर से गुजरने वाले बाइक सवार एक-एक कर गिरने लगे। बाइकों को इस तरह फिसलता देख राहगीर रुक गए। 
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, सड़क को पानी से धोया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed