फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Biker-Auto Gang Three loot in 24 Hours in Agra

UP: बाइकर्स और ऑटो गैंग की दहशत...24 घंटे में तीन जगह कर डाली लूट, पुलिस सोती रह गई

Thu, 11 Sep 2025 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 08:29 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर चिकित्सक की चेन तो हरीपर्वत में मॉल के एडमिन का मोबाइल लूट लिया गया। इससे पूर्व ऑटो गैंग ने एक युवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Biker-Auto Gang Three loot in 24 Hours in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाइकर्स और ऑटो गैंग ने 24 घंटे में तीन जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में मोबाइल, फतेहाबाद रोड पर पर्यटक की चेन और सिकंदरा थाना क्षेत्र में युवक को घायल कर हाईवे पर मोबाइल और नकदी लूट ली गई। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन


 

केस-1
थाना हरीपर्वत में प्रदीप कुमार सिकरवार ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह संजय प्लेस में स्थित एक मॉल में एडमिन पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह पालीवाल पार्क होते हुए जा रहे थे। इस दौरान पीछे से दो बाइक सवार आ गए। मारपीट कर मोबाइल लूट लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
थाना ताजगंज में शंकर माडर्न विकासपुरी, नई दिल्ली निवासी चिकित्सक डॉ. अमित रुस्तगी ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह फतेहाबाद रोड पर एक निजी होटल में ठहरे थे। मंगलवार सुबह 7:45 बजे बाहर से घूमकर ई-रिक्शा से होटल पहुंचे। रुकने के बाद चालक को रुपये देने के लिए जेब से पर्स निकाला। इस दौरान पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और गले से सोने की चेन लूट ले गए।
विज्ञापन

केस-3
थाना सिकंदरा में आवास विकास सेक्टर-8 निवासी विशाल शर्मा ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 1 बजे टेढ़ी बगिया स्थित अपने ताऊ के मकान से अपने पिता की दवा लेकर आ रहे थे। रामबाग चौराहे से गुरुद्वारा गुरु का ताल जाने के लिए ऑटो में बैठे। दो सवारियां पहले से बैठी थीं। आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने से निकलते ही एक आरोपी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दूसरे ने गला दबाया। उन्हें घायल कर मोबाइल और जेब में रखे 6000 रुपये लूट लिए। हाईवे पर ऑटो से नीचे फेंक दिया। पहिया पैरों पर चढ़ा दिया। वह गंभीर रूप से घायल हैं।
 

हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा गिरोह
थाना हरीपर्वत पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल लूट और चोरी करने वाले बाइकर्स गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लाख रुपये कीमत के 22 मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों में शाहगंज की मराठा बस्ती निवासी अनीस मराठा, निखिल मराठा उर्फ जादू, श्याम, किशन और गणेश राव हैं। पांच आरोपी फरार हैं। इनमें अभिषेक, शशिकांत, छोटू, गाैतम और गोविंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed