{"_id":"1b940c978246dddb0c02a5cb7716c90f","slug":"bike-will-not-start-without-helmet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट लगाए बिना स्टार्ट नहीं होगी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट लगाए बिना स्टार्ट नहीं होगी बाइक
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर लोगों की मौत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनने से होती हैं। बीटेक के छात्र हिमांशु गर्ग ने ऐसा हेलमेट बनाया है, जिसे पहने बगैर बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी। हेलमेट को उतारते ही इंजन खुद ब खुद बंद हो जाएगा। उसके इस आविष्कार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सराहा है। उसे प्रोत्साहन के रूप में पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की है।
बल्केश्वर के लोहिया नगर निवासी हिमांशु गर्ग आरबीएस कॉलेज का छात्र है। उसने बताया कि मार्च 2014 को उसकी मां जयमाला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए थीं। इसके बाद ही उसने सोच लिया था कि वह कुछ ऐसा कर दिखाएगा, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। एक साल के प्रयोग के बाद उसने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पल्स सेंसर से लेस एक हेलमेट तैयार किया है। हिमांशु ने बताया कि हेलमेट की एक डिवाइस को बाइक और स्कूटर के इंजन से जोड़ने पर यह काम करने लगता है। हेलमेट पहनने पर ही बाइक स्टार्ट होगी। अगर, गाड़ी स्टार्ट होने के बाद हेलमेट उतार देंगे तो इंजन खुद ही बंद हो जाएगा। इसके अलावा हेलमेट में ऐसी तकनीकि भी जिसके माध्यम से शराब पीने पर भी गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। मोबाइल चार्ज भी कर सकेंगे। अगर, इस तरकीब का इस्तेमाल दो पहिया वाहन बनाने में किया जाए तो लोगों काफी फायदा मिलेगा। उसने अपने इस आविष्कार को पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया था। मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहन के रूप में पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव सहित अन्य सपाई छात्र के आवास पर साइकिल चलाकर पहुंचे। यहां पर जिलाध्यक्ष और एसडीएम सदर ने उसे धनराशि का चेक दिया। इस दौरान अखिल भारतीय माथुर वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता, फतेहपुर सीकरी विधानसभा प्रत्याशी प्रवीन राजपूत, लाल सिंह लोधी, मनोज गुप्ता, धनवान गुप्ता आदि मौजूद रहे।