फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike thief ran away by breaking mesh of toilet grill in Sadar Kotwali Kasganj

Kasganj: कोतवाली में शौचालय के बाहर इंतजार करते रहे पुलिसकर्मी,  जंगले की जाली तोड़कर भाग गया बाइक चोर

Sun, 10 Jul 2022 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 07:27 PM IST
सार

कासगंज में पुलिसकर्मियों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बाइक चोर ने पुलिसकर्मियों को ऐसा चकमा दिया कि उनके होश उड़ गए। शौचालय गए चोर का इंतजार पुलिसकर्मी बाहर खड़े होकर करते रहे, लेकिन चोर जंगले की जाली तोड़कर भाग गया।
 

विज्ञापन
Bike thief ran away by breaking mesh of toilet grill in Sadar Kotwali Kasganj
जंगले की जाली तोड़कर भाग गया बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज सदर कोतवाली पुलिस की हिरासत से एक बाइक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बाइक चोर युवक ने पेशाब जाने का बहाना बनाया। उसे कोतवाली के शौचालय में ले जाया गया। जहां से वह जंगले की जाली तोड़कर फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। पुलिस ईद की नमाज की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थी। जिसका बाइक चोर ने लाभ उठाया। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले की जांच सीओ सदर दीप कुमार पंत को सौंपी है।

विज्ञापन

 सिढ़पुरा से पकड़ा था आरोपी 

बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए युवक सोनू को सिढ़पुरा से लाया गया था। वह कोतवाली में ही पुलिस की हिरासत में था। पुलिस को सूचना मिली कि युवक बाइक चोर गिरोह का सदस्य है। पुलिस उसके बाइक चोरी के मामलों की जानकारी के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन ईद पर्व की व्यस्तता के कारण पुलिस पूरी तरह पूछताछ नहीं कर पाई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक ने पेशाब जाने का बहाना किया तो सदर कोतवाली के पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी उसे शौचालय ले गया।

विज्ञापन

अंदर नहीं मिला कोई  

जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो शौचालय का गेट खोलकर देखा गया तो अंदर कोई नहीं था। तब तक पुलिस हिरासत से शौचालय के जंगले की जाली तोड़कर युवक फरार हो गया था। कोतवाली निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी 

सीओ सिटी दीप कुमार पंत ने बताया कि पुलिस हिरासत से युवक के भागने के मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। बाइक चोरी के मामले में बाइक चोर युवक को हिरासत में लिया गया था। उससे चोरी की बाइकें बरामद होने की उम्मीद थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed