फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Theft Gang Busted in Agra: One Arrested, Two Juveniles Detained

पढ़ने की उम्र में अपराध: पुलिस ने जिस बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, दो नाबालिग भी शामिल; तीन बाइकें बरामद

Mon, 02 Mar 2026 08:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 08:21 AM IST
सार

पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। तीनों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
Bike Theft Gang Busted in Agra: One Arrested, Two Juveniles Detained
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्उद्दाैला थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन


एत्माद्उद्दाैला क्षेत्र में लोकेंद्र सिंह निवासी गली नंबर-4 फाउंड्री नगर, कैलाश कुमार निवासी विसाकर जनपद हाथरस तथा रहीम वख्श निवासी पीलाखार नुनिहाई की मोटरसाइकिलें चोरी हुई थीं, जिनके संबंध में थाने में तीन प्राथमिकी हुईं थी। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल पुत्र कौशल किशोर निवासी नाऊ की सराय टेढ़ी बगिया उम्र करीब 18 वर्ष, मोहित निवासी कोटा कापुरा थाना चंदपा जिला हाथरस उम्र 17 वर्ष और शिवा निवासी नाऊ की सराय टेढ़ी बगिया थाना ट्रांस यमुना आगरा हाल पता संजीव नगर फाउंड्री नगर उम्र 17 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed