{"_id":"6af4d96a816d2655f00ddecc","slug":"bike-robbery-case-solved-two-miscreants-arrested-along-with-the-stolen-bike-agra-news-c-421-1-sagr1010-21239-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक लूट की वारदात का खुलासा, लूटी गई बाइक सहित दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक लूट की वारदात का खुलासा, लूटी गई बाइक सहित दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बरहन। थाना बरहन पुलिस ने बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूटी गई बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार है।
7 नवंबर को खुशालपुर तिराहे के पास अपाचे सवार बदमाशों ने यूसुफपुर निवासी धीरज पुत्र शैलेंद्र को रोककर बाइक लूट ली थी। पिता शैलेंद्र की तहरीर पर 9 नवंबर को दर्ज प्राथमिकी की विवेचना के बाद पुलिस ने लूट की धाराएं बढ़ाईं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी की टीम ने चूहरपुर जटउआ तिराहे से खुशालपुर निवासी सुमित और सचिन को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने साथी रिंकू उर्फ देश दीपक उर्फ गलकटा उर्फ उदल सिंह निवासी खुशालपुर के साथ वारदात को अंजाम देना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी बाइक बेचने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार सचिन पर जलेसर (एटा) व बरहन थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विवेचना में वादी के बयानों के आधार पर लूट की धाराओं में परिवर्तन कर लूटी गई बाइक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। फरार वांछित अभियुक्त को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - देवेश कुमार सिंह, एसीपी एत्मादपुर