फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding student dies after being hit by tractor

Agra News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत

Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike riding student dies after being hit by tractor
हर्ष राजपूत का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मानपुर रजवाह के पास बाइक से घिरोर जा रहा बीएससी के छात्र ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा ले जाते समय छात्र ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद छात्र के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी हर्ष राजपूत (18) बीएससी का छात्र था। शुक्रवार की शाम को वह बाइक से कस्बा घिरोर किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर मानपुर रजवाह के पास पहुंचा। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने के बाद वहां पहुंचे परिजन ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन शिकोहाबाद ले गए। वहां भी स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ। देर शाम आगरा ले जाते समय हर्ष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव वापस आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सैनिक का इकलौता बेटा था हर्ष
मृतक छात्र हर्ष के पिता राजवीर राजपूत भारतीय सेना में हैं। हर्ष माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीन बहनों में सबसे छोटा था। परिजन ने बताया कि वह पढ़ने में बेहद होशियार और माता-पिता और बहनों का चहेता था। हर्ष की असमय मौत से परिवार के सभी लोग बेहद दुखी हैं। सभी के चेहरे पर मायूसी छाई है और आंखों से आंसू बहे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed