{"_id":"658188ce6abbd72e9f034a38","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-young-mans-mobile-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9311-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक सवार बदमाशों ने छीना युवक का मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक सवार बदमाशों ने छीना युवक का मोबाइल
Tue, 19 Dec 2023 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने छीना युवक का मोबाइल
पीछा कर एक लुटेरा पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भदावर हाउस के पास सोमवार की शाम युवक पैदल घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मार कर मोबाइल छीन ले गए। युवक ने पीछा करने के बाद भांवत चौराहे के पास एक लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली क्षेत्र में छात्रावास करहल रोड निवासी रामू कुमार सोमवार की शाम को बैंक से वापस घर लौट रहा था। वह भदावर हाउस के पास पहुंचा। तभी रास्ते में भदावर हाउस के पास पीछे से एक अपाचे पर आए बाइक सवार पास आकर रुक गए। जब तक वह कुछ समझ पाता। एक बदमाश झपट्टा मार कर उसका मोबाइल छीन ले गया। उसने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया और करहल चौराहा पर एश् लुटेरे को पकड़ लिया। उसका साथी मोबाइल लेकर भाग निकला। पकडे़ गए लुटेरे को वहां मौजूद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम ब्रजभान बताया। भागे हुए साथी का नाम अमन बताया। रामू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।