{"_id":"62ecc8fb986cbe0329388f4a","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-rs-1-10-lakh-from-finance-worker-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से 1.10 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से 1.10 लाख रुपये लूटे
Fri, 05 Aug 2022 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:08 PM IST
सार
फाइनेंसकर्मी रहनखुर्द गांव से रकम एकत्र कर आगरा कार्यालय जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में हाईवे पर झरना नाले के पास बृहपतिवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंसकर्मी से 1.10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात की जानकारी होते ही सीओ व थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी।
पीड़ित प्रमोद कुमार निवासी फतेहगढ़ी, खैर, अलीगढ़ ने पुलिस को बताया की वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 2 बजे गांव रहनखुर्द से 1.10 लाख रुपये एकत्र कर आगरा स्थित कार्यालय जा रहा था। झरना नाले के पास बुलट मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका और तमंचा दिखाकर बैग लूट लिया।
बैग में 1.10 लाख रुपये थे। बदमाशों के भागते ही उसने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। लूट की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि फाइनेंसकर्मी के साथ हुई वारदात के मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। बताया कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।