{"_id":"6434203f4f32cd2ed405c326","slug":"bike-riding-miscreants-looted-jan-seva-kendra-in-broad-daylight-in-agra-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लूट: दुकान में घुसे बदमाश, संचालक पर ताना तमंचा, विरोध पर की पिटाई, गुल्लक में रखे एक लाख लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े लूट: दुकान में घुसे बदमाश, संचालक पर ताना तमंचा, विरोध पर की पिटाई, गुल्लक में रखे एक लाख लेकर फरार
Mon, 10 Apr 2023 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 08:12 PM IST
सार
आगरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दुकान संचालक से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने जन सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। संचालक द्वारा विरोध करने पर तमंचा तानकर उसकी पिटाई की। गुल्लक में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। संचालक ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तमंचे का खौफ दिखाकर बदमाश फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फतेहाबाद कस्बा की है। यहां बाह रोड पर स्थित रसूलपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह जनसेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार की शाम पांच बजे पल्सर सवार दो बदमाश केंद्र पहुंचे। इनमें से एक ने तमंचा निकाल लिया और संचालक पर तान दिया। वहीं दूसरा उसे पीटने लगता है। इसके बाद काउंटर में बने गुल्लक में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए।

भागने में सफल रहे बदमाश
उनके जाने के बाद संचालक ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। संचालक ने बताया कि गुल्लक में एक लाख रुपये थे। बदमाश पूरे पैसे लूट ले गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह भागने में सफल रहे।
विज्ञापन