फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders took away the mangalsutra from the neck of the woman in one fell swoop

झपट्टा मारकर महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ ले गए बाइक सवार

Sun, 10 Jul 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike riders took away the mangalsutra from the neck of the woman in one fell swoop
कासगंज। ढोलना - अतरौली मार्ग पर शनिवार की देर रात्रि सड़क पर परिवार के साथ टहल रही महिला के गले का मंगल सूत्र बाइक सवार झपट्टा गिरोह के दो बदमाश युवक तोड़ ले गए। पीड़ित महिला के पति ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेखा पत्नी महीपाल निवासी बिलराम गेट छर्रा रोड रेलवे क्रासिंग अपने पति व बच्चों के साथ रात्रि 9:30 बजे अतरौली रोड पर टहल रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर तोड़ ले गए। अचानक मंगल सूत्र छिनने की घटना होते ही महिला चिल्लाने लगी।
विज्ञापन

परिवार के अन्य लोग भी चिल्लाए, लेकिन बाइक सवार बिलराम की ओर तेजी से निकल गए। महिला के पति महीपाल सिंह ने यूपी 112 पर कॉल की लेकिन कॉल नहीं लगी। परिजनों ने कोतवाली में आकर घटना की जानकारी दी। इस मामले को लेकर पुलिस आस पास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक सीसीटीवी फुटेज में लूटने की पहचान कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed