{"_id":"69ff9a444fb30e0638034c64","slug":"bike-riders-snatch-silver-girdle-from-woman-agra-news-c-25-1-agr1008-1055506-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक सवारों ने महिला से छीनी चांदी की करधनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक सवारों ने महिला से छीनी चांदी की करधनी
Sun, 10 May 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को निशाना बनाते हुए महिला से चांदी की करधनी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना पिनाहट कस्बा के मोहल्ला मल्हन टुला निवासी लोकेंद्र अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ डाैकी स्थित बहन के घर से शुक्रवार रात वापस लौट रहे थे। आरोप है कि तभी सवोरा पुलिया से ही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। गांव लडुआपुरा स्थित मंदिर के पास सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने चलती बाइक पर ही महिला की कमर से चांदी की करधनी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लोकेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश महिला की चांदी की करधनी छीनकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।