फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders looted revolver and cash from security guard

Agra News: सुरक्षाकर्मी से बाइक सवारों ने रिवाल्वर और नकदी लूटी

Mon, 29 Dec 2025 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riders looted revolver and cash from security guard
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात जूता फैक्टरी से घर लौट रहे सुरक्षाकर्मी का बैग बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए। बैग में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर और 1500 रुपये थे। सुरक्षाकर्मी ने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन आरोपी भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरा के गैलाना रोड न्यू कैलाश विहार निवासी राजेश सिंह रोजर शू फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे के बाद वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कर्म उद्योग फैक्टरी के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने उनका बैग लूट लिया। आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि भगवान टाॅकीज से आगे तक हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। जल्द आरोपी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed