फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders attacked on BJYM braj kshetra mantri Gaurav Rajawat in the middle market

आगरा: बीच बजार में भाजयुमो बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत पर बाइक सवारों ने बोला हमला, मारपीट कर फाड़ दिए कपड़े

Mon, 02 May 2022 11:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 11:07 PM IST
सार

शाहगंज बाजार में ये घटना  उस समय हुई जब भाजयुमो बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत अपने दोस्त के साथ घर जा रहे थे। व्यापारियों की मदद से वे बच सके। इस दौरान दो हमलावर मौके से दबोच लिए  गए।
 

विज्ञापन
Bike riders attacked on BJYM braj kshetra mantri Gaurav Rajawat in the middle market
शाहगंज थाने में साथियों संग मौजूद गौरव राजावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज बाजार में सोमवार देर रात  भाजयुमो के बृज क्षेत्र मंत्री और उनके साथी पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की गई। बाजार में मौजूद व्यापारियों ने उन्हें बचाया।

विज्ञापन


घटना सोमवार रात दस बजे की है। भाजयुमो के बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत और उनके साथी  प्रशांत पर हमला हुआ। उनका आरोप है कि 10-15 युवकों ने बाजार में बाइक रोक ली। इसके बाद मारपीट की। व्यापारियों ने उन्हें बचाया। दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरव राजावत ने बताया कि वह रूई की मंडी रहते हैं। सोमवार को अपने एक परिचित से मिलने गए थे। उनके साथ पृथ्वीनाथ फाटक का रहने वाले प्रशांत भी थे। दोनों बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। शाहगंज बाजार में उन्हें युवकों ने घेर लिया। गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट करने लगे। कपड़े भी फाड़ दिए। प्रशांत के काट भी खाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तिजनक बातें करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर व्यापारी आ गए। उन्होंने किसी तरह बचाया। इस दौरान दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।


गौरव राजावत का आरोप है कि वह विभिन्न मामलों में शाहगंज बाजार में आवाज उठा चुके हैं। इससे ही विशेष समुदाय के लोग रंजिश मानते हैं। इसलिए उन पर रास्ते में रोककर हमला बोला गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना में तहरीर दी  गई है। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि गौरव राजावत ने हमले का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed