फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider uncle-nephew dies after being hit by truck in Mathura

Mathura: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा

Sat, 08 Oct 2022 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 07:38 PM IST
सार

मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बाइक पर सवार युवक और उसके भतीजे की मौत हो गई। बाइक चला रहे बालक के पिता घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bike rider uncle-nephew dies after being hit by truck in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर जयगुरुदेव मंदिर के पास शनिवार को बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई और पिता घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना हाईवे की चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राजीव सिंह (35) बाइक से नरहौली चौराहा से गोवर्धन चौराहे की तरफ जा रहे थे। राजीव को रास्ते में ममेरा भाई रत्नेश चौधरी और उसका आठ साल का बेटा चिराग भी मिल गया। उन्होंने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। 

विज्ञापन

पहिये के नीचे आए चाचा-भतीजा 

एक ही बाइक पर सवार तीनों जैसे ही थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव मंदिर के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। इससे वे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। हादसा इतना भयावह था कि राजीव सिंह व चिराग ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई और रत्नेश घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed