फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider falls 20 feet from over bridge, one dead

Agra News: ओवर ब्रिज के 20 फीट नीचे गिरे बाइक सवार, एक की मौत

Fri, 28 Feb 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider falls 20 feet from over bridge, one dead
बेवर। नेशनल हाईवे 34 पर बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित बाइक पुल से टकरा गई। बाइक सवार उछल कर ओवर ब्रिज से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिल्ली के चिकित्सक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर गया। वहां से परिजन एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले गए। बाइक सवार प्रयागराज कुंभ से स्नान करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। बिहार के जिला दरभंगा क्षेत्र के गांव चंदौला हाल निवासी नागलोई, दिल्ली राजा बाबू बुधवार को अपने चिकित्सक साथी मनोज कुमार निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद देर रात को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह छिबरामऊ से भोगांव की ओर जाते समय थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर गांव दौलतपुर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज की पुलिया से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार ओवर ब्रिज से करीब 20 फीट नीचे सिर के बल जा गिरे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ पहुंचा। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां राजा बाबू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घायल चिकित्सक मनोज को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से घायल को उनके दोस्त पंकज उपचार के लिए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed