फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies, old woman seriously injured

Agra News: बाइक सवार युवक की मौत, वृद्धा गंभीर रूप से घायल

Sun, 16 Mar 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, old woman seriously injured
सिढ़पुरा। अमांपुर मार्ग पर गांव दहेली बुजुर्ग के निकट वृद्धा को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रही वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है
विज्ञापन

एटा बागवाला सर्मनपुर निवासी कृष्णा (22) पुत्र अनिल कुमार अपनी बाइक से अमांपुर से लौट रहा था। इसी दौरान दहेली बुजुर्ग के पास सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले की बाउंड्री से टकराकर पलट गई। स हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वृद्ध महिला को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना थाना सिढ़पुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्धा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की सिर और हाथ में गंभीर चोटें देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सिढ़पुरा दिनेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक के परिजन के अनुसार, कृष्णा अविवाहित था और दो भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। किसी काम से अमांपुर गया था और लौटते समय यह हादसा हुआ। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed