{"_id":"6872a87331669aa7c0035abe","slug":"bike-rider-dies-in-collision-between-car-and-bike-kasganj-news-c-175-1-agr1054-134399-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार और बाइक की भिडंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार और बाइक की भिडंत में बाइक सवार की मौत
Sat, 12 Jul 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर में शनिवार सुबह बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई। हादसा सहावर-अमांपुर मार्ग पर गांव नगला मुरली के पास हुआ। दंपति बाइक पर सवार होकर मैनपुरी मौसी के घर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुन्नगढ़ी के गांव शहबाजपुर निवासी सोनू (22) पुत्र गुरु शरण शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे पत्नी रेशमा (20) के साथ बाइक से मौसी के घर मैनपुरी जा रहा था। सहावर-अमांपुर मार्ग पर नगला मुरली के समीप सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर घायल हो गया व रेशमा के मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीर व आस- पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने रिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। । सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार को अपने कब्जे में ले लिया गया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक साेनू की मौत हो गई। मृतक के बडे़ भाई अमित कुमार ने बताया कि वह मुरादाबाद में एक निजी कंपनी में कार्य करता था। तीन दिन पहले गांव आया था। उसकी शादी करीब 3 माह पूर्व फर्रुखाबाद के गांव अख्शरपुर निवासी रेशमा के साथ हुई थी। सड़क हादसे में उसकी मौत के बाद पूरा परिवार स्तब्ध है। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद मां कुंती देवी, पत्नी रेशमा सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।