फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies due to dumper collision

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to dumper collision
फतेहाबाद। थाना ताजगंज के रोहता नगर रोड पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पंप से डीजल लेकर लौट रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासन व पुलिस ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

गढ़ी उसराहा निवासी शेर सिंह के खेत पर ट्रैक्टर से कार्य चल रहा था। डीजल खत्म हो जाने पर बेटा करन (21) बाइक से पेट्रोल पंप गया था। वहां से डीजल लेकर लौटते समय रोहता नगर रोड पर बाइक सवार करन को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही करन की मौत हो गई। चालक डंपर समेत भाग गया। करन की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर सीओ सदर, एसीएम, ताजगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। परिजनों की प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग थी। अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया, इसके बाद जाम खुला। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed