{"_id":"6176676ee762022ae0155b1e","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मांट मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मांट मार्ग पर हुआ हादसा
Mon, 25 Oct 2021 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:44 PM IST
सार
वृंदावन क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा वृंदावन-मांट मार्ग पर हुआ। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह मांट मार्ग पर हादसा हो गया। यहां चामुंडा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय प्रमोद कुमार निवासी गांव पड़वा मांट के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रमोद मांट से वृंदावन की तरफ आ रहा था। चामुंडा देवी मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रमोद की मौत हो गई।
विज्ञापन
किसी बड़े वाहन ने मारी टक्कर
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क किनारे गड्ढे में करीब आठ फीट दूर जा गिरी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। लोगों ने संभावना जताई है कि टक्कर मारने वाल बड़ा वाहन रहा होगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
मौके पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी है।