{"_id":"626d22a80c4a7451204499db","slug":"bike-rider-couple-injured-in-collision-with-utility-mainpuri-news-agr5319530148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीलिटी की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीलिटी की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार की रात बाइक सवार दंपती को यूटीलिटी ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोटें आईं। परिजन उनको ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए।
जिला फिरोजाबाद के कस्बा जसराना के एटा रोड निवासी दीपक वर्मा पत्नी साधना के साथ शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने औंछा जा रहे थे। जब वह औंछा में मैनपुरी रोड पर पहुंचे तभी सामने से आई यूटीलिटी ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक मौके से यूटीलिटी लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए फिरोजाबाद ले गए हैं।
थाना कोतवाली के देवी रोड निवासी संतोष कुमार शनिवार की सुबह बाइक से अपने मित्र राजू निवासी भांवत चौराहा के साथ कुरावली जा रहे थे। कुरावली रोड पर शीतला मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।