{"_id":"65818a54b00eb2e1c8079ad4","slug":"bike-rider-clashed-with-police-during-checking-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9326-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ा बाइक सवार
Tue, 19 Dec 2023 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ा बाइक सवार
- पुलिस ने हिरासत में लिया, शांतिभंग की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। मीठेपुर चाैकी क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। एक बाइक सवार को रोका तो वह कागज दिखाने की बात पर टीम से भिड़ गया। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
थाना क्षेत्र की मीठेपुर चौकी पर तैनात इंचार्ज प्रवीन कुमार नेशनल हाईवे 19 सर्विस रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को आता देख पुलिस ने उसे रोक लिया। नाम पता पूछने पर अपना नाम विवेक कुमार निवासी गांव मीरखपुर पुठिया थाना जसवंत नगर इटावा बताया। जब उस से कागजात आदि दिखाने के लिए कहा गया तो वह इंकार करने लगा। चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। युवक की उग्र हरकत को देख पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। वहां युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।