फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider brother and sister died due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider brother and sister died due to car collision
मैनपुरी/ बिछवां । थाना कुरावली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम महादेवा के पास बाइक सवार भाई बहन को वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बनखड़िया निवासी 36 वर्षीय सर्वेश कुमार शनिवार की देर शाम बहन नन्ही पत्नी राजीव कुमार निवासी गांव पट्टी थाना जसराना फिरोजाबाद को बाइक से घर छोड़ने के लिए जा रहे थे। बाइक जब थाना कुरावली क्षेत्र में हाईवे पर गांव महादेवा के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही वैगनआर कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने परिजन को ढांढस बंधाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेजा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed