फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider and woman died after being hit by a truck on agra delhi highway

आगरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और महिला की मौत

Fri, 18 Jun 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 12:06 AM IST
सार

शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था युवक, टैंकर की टक्कर से सड़क पर गिर पड़े बाइक सवार, ऊपर से निकल गया पहिया

विज्ञापन
Bike rider and woman died after being hit by a truck on agra delhi highway
घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने बाइक सवार लाखन (32) और उनकी सास मीना (40) की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा करने वाले टैंकर को लेकर चालक भाग निकला। परिजनों ने बताया कि लाखन साले की शादी के कार्ड बांटने सास के साथ जा रहा था। 

विज्ञापन


भंकरपुर बसेला, राया, मथुरा निवासी लाखन पुत्र राजकुमार ट्रक चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाखन के साले अमन की 28 जून को शादी है। इसके लिए शादी की तैयारियां चल रही थीं। लाखन की ससुराल हाथरस के सादाबाद स्थित गांव मंसेया में है। वह गुरुवार को ससुराल गया था। यहां से साले के शादी के कार्ड बांटने सास मीना के साथ निकला था। वह रिश्तेदारों के यहां शादी के कार्ड बांटते हुए दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे बाइक से मथुरा की जा रहे थे।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने पत्थर घोड़ा पर पीछे से आते टैंकर की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में लाखन और मीना हाईवे पर गिर गए, जिससे टैंकर की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर को लेकर भागने में सफल रहा। हादसे की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। हादसा टैंकर के तेज गति में होने की वजह से हुआ। टैंकर की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
मृतका मीना के भाई पंकज सिंह ने बताया कि वह आगरा में नौकरी करते हैं। हादसे की जानकारी पर वो तुरंत थाने आ गए। मीना के पति राजेंद्र की कई साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने दो बेटियों की शादी एक ही घर में की है। बेटी मुनको की शादी लाखन तो दूसरी बेटी नीलम की शादी लाखन के भाई प्रीतम से की है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लाखन का एक छह साल का बेटा सिब्बू और एक साल की बेटी है। लाखन चार भाइयों में सबसे बड़े थे। 

पहले भी हो चुके हैं हादसे, नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार दो पहिया चालकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा ट्रक और वाहनों की टक्कर से जान जा चुकी है। यही वजह से इस स्पॉट को ब्लैक स्पॉट में रखा गया है। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। जुलाई 2020 में एक ट्रक हाईवे किनारे सोते मजदूरों पर चढ़ गया था। हादसे में छह की मौत हो गई थी। वर्ष 2018 में ट्रक की चपेट में आकर शिक्षिका की मौत हो गई थी। तीन साल पहले बच्चों के साथ सामान खरीदकर ला रहे पिता की मौत हो गई थी। इन हादसों के बाद भी यहां पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई रोक टोक नहीं है। 
 

ये भी पढ़ें- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया की तारीख घोषित, वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed