फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Rally in support of bharat bandh by anti reservation organisations in various parts of UP

यूपी: मथुरा, एटा और फिरोजाबाद में आरक्षण विरोधी संगठनों का बंद, बाइक रैली निकाली

Tue, 10 Apr 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Tue, 10 Apr 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
Bike Rally in support of bharat bandh by anti reservation organisations in various parts of UP
एटा में बंद के समर्थन में निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
सामान्य वर्ग की तरफ से सोशल मीडिया पर आज प्रस्तावित भारत बंद को लेकर आह्वान किया गया। हालांकि बंद के समर्थन में कोई संगठन सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर चल रहे इस आह्वान को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। 
विज्ञापन


यूपी के एटा, फिरोजाबाद और मथुरा में भारत बंद का असर देखने मिला। एटा के अवागढ़ में आरक्षण विरोधी संगठनों के आह्वान पर कस्बा बंद रहा। यहां पर बाजार नहीं खुला। संगठन के लोग बाइकों पर सवार होकर रैली निकाल कर बंद को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 इस दौरान दीपक गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, कुशाग्र उपाध्याय, प्रिंस वार्ष्णेय, सुभाष वार्ष्णेय, किशन वार्ष्णेय, रानू, प्रिंस झा समेत तमामा लोग शामिल रहे।

फिरोजाबाद में भी आरक्षण के विरोध में सवर्ण संगठनों का आज बंद है। नारखी में सवर्ण जाति के लोगों ने ब्लॉक पर बैठक की और इसके बाद ब्लॉक के सामने नारखी मार्ग पर कटे हुए पेड़ डालकर रास्ता जाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bike Rally in support of bharat bandh by anti reservation organisations in various parts of UP
प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहर में आज साप्ताहिक बंदी का दिन है, लेकिन साप्ताहिक बंदी के दिन लगने वाला मंगल बाजार बंद के चलते नहीं लगा है। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। 

कक्षा 9 तक के स्कूल सभी बंद है। इसके अलावा मथुरा में भी अधिकांश बाजार बंद है। आरक्षण विरोधी जूलुस निकालकर प्रदर्शनकारी बंद करा रहे हैं। कई जगह प्रदर्शन किया गया।  बंद को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

गौरतलब है कि किसी बड़े संगठन या दल ने भारत बंद की घोषणा नहीं की है, ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये छोटे-छोटे संगठनों द्वारा शरारत किए जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। अब आरक्षण के विरोध में कई अचर्चित संगठनों ने भी भारत बंद का आह्वान किया है। इसके लिए भी सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। 
 

गृह मंत्रालय ने राज्यों को सोशल मीडिया और कानून व्यवस्था पर खास निगाह रखने की सलाह दी है। राज्यों को सोशल मीडिया के जरिए बीते दो अप्रैल के भारत बंद की तरह ही इस बार भी हिंसा की साजिश रचने के प्रति आगाह भी किया है। 

बीते 2 अप्रैल को एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद के दौरान देशभर में हिंसा हुई थी करीब 12 लोगों को जान तक गंवानी पड़ी थी। 10 अप्रैल को आयोजित बंद में फिर से हिंसा न फैले इसलिए गृहमंत्रालय दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर धारा 144 लागू कर दी है। किसी भी हिंसा से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed