फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rally held in Agra on World Tourism Day

World Tourism Day: ताजनगरी में निकाली गई बाइक रैली, स्मारकों पर पर्यटकों का हुआ स्वागत

Tue, 27 Sep 2022 04:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Sep 2022 04:38 PM IST
सार

डीएम नवनीत चहल ने सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्किट हाउस से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 50 से अधिक बाइकर्स शामिल हुए।

विज्ञापन
Bike rally held in Agra on World Tourism Day
डीएम ने झंडी दिखाकर रवाना की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा मंगलवार की सुबह बाइक रैली निकाली गई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सर्किट हाउस से बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 50 से अधिक बाइकर्स शामिल हुए। फतेहपुर सीकरी में विश्व पर्यटन दिवस पर एएसआई गाइड एसोसिएशन द्वारा पर्यटकों का स्वागत किया गया। उन्हें पानी की बोतल दी गई। लड्डू खिलाया गया। 

विज्ञापन

शिल्पग्राम पर समाप्त हुई बाइक रैली

डीएम नवनीत चहल ने सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्किट हाउस से बाइक रैली को झंडी दिखाई। बाइक रैली सिकंदरा, एत्माद्दौला, ताज व्यू प्वाइंट, आगरा किला होते हुए शिल्पग्राम पर समाप्त हुई। विश्व पर्यटन दिवस पर शाम को छह बजे से शिल्पग्राम में टॉक शो होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर, ट्रैवल ब्लॉगर निहारिका तिवारी, लव सोलंकी, रोहित, शिल्पा, मनन चतुर्वेदी शामिल होंगे।

विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक गाइडों ने दी निशुल्क सेवा  

पर्यटन दिवस पर यूपी टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिल्पग्राम गाइड सुविधा केंद्र से सुबह सूर्योदय से लेकर 10 बजे तक पर्यटकों को निशुल्क गाइड सुविधा दी गई। अध्यक्ष दीपक दान ने बताया कि ताजमहल का भ्रमण करने वाले सभी पर्यटकों का सुबह तिलक लगाकर स्वागत किया गया। होटल क्रिमसन पैलेस, ताजनगरी में आगरा गाइड एसोसिएशन दोपहर 12 बजे से गोष्ठी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed