फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike raider died by tractor hit, other injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की की मौत दूसरा गंभीर घायल

Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bike raider died by tractor hit, other injured
कासगंज में अमांपुर मार्ग पर सडक हादसे में मृतक देवेंद्र कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरोंजी। कासगंज-अमांपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार देवेंद्र कुमार (18) निवासी रफातपुर सोरों हुआ। देवेंद्र मंगलवार को अमांपुर रोड स्थित अपनी मौसी बृजेश देवी के घर आया हुआ था। वह बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे अपने मौसेरे भाई विशाल पुत्र गिर्राज निवासी अमांपुर रोड के साथ बाइक से अमांपुर जा रहा था। ग्राम महदवा महेशपुर के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ही बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। इसमें देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास खेत पर काम कर रहे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मृतक और घायल को अशोकनगर चिकित्सालय पहुंची। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर मां पुष्पादेवी और बहन पूजा व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। सड़क हादसे में युवक की मौत की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था देवेंद्र, पिता की तीन माह पूर्व हो चुकी थी मौत
कासगंज-अमांपुर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ देवेंद्र अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मृत्यु तीन माह पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। उसकी मौत के बाद अब परिवार में मां पुष्पादेवी और बहन पूजा ही बचे हैं। देवेंद्र की मौत से मां और बहन पूरी तरह से टूट चुके हैं। उसकी बहन बार-बार रोते-रोते बेहोश हो रही थी। उससे परिजन को काफी उम्मीदें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के बाद बेटा तेरा ही था सहारा
सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ देवेंद्र के पिता की मौत तीन माह पूर्व हुई थी, जिसके बाद अपनी मां और बहन का वही सहरा था। उसकी मौत के बाद मां कह रह थी कि पिता की मौत के बाद बेटा तेरा ही सहारा था। तू ऐसे छोड़कर चला जाएगा, पता नहीं था।

कासगंज में अमांपुर मार्ग पर सडक हादसे में हुई बाइक सवार युवक देवेंद्र की मौत के बाद बेसुध हुई बहन ?

कासगंज में अमांपुर मार्ग पर सडक हादसे में हुई बाइक सवार युवक देवेंद्र की मौत के बाद बेसुध हुई बहन ?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed