फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike on Rent service will start in the new year 2021 in agra

Agra: गोवा की तर्ज पर कीजिए ताजनगरी की सैर, नए साल से शुरू हो रही यह सुविधा

Tue, 15 Dec 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Dec 2020 12:10 AM IST
सार

  • ‘बाइक ऑन रेंट’ की सुविधा नए साल में हो जाएगी शुरू
  • गोवा की तर्ज पर ताजनगरी भ्रमण के लिए कैंट स्टेशन से मिल सकेगी बाइक

विज्ञापन
Bike on Rent service will start in the new year 2021 in agra
ताजमहल को निहारता जोड़ा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नए साल में ताजनगरी घूमने वालों को गोवा की तर्ज पर किराए पर मोटरसाइकिल ‘बाइक ऑन रेंट’ सेवा के तहत मिल सकेगी। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारकों की सैर पर्यटक बाइक से भी कर सकेंगे। इसके लिए आगरा रेल मंडल ने निजी फर्म को अधिकृत किया है।

विज्ञापन


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों से रोजाना सैकड़ों यात्री ताजनगरी के भ्रमण के लिए आते हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा भी होते हैं, जोकि अकेले या अपने साथी के साथ आते हैं। आगरा रेल मंडल गोवा की तर्ज पर कैंट स्टेशन पर बाइक ऑन रेंट सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए निजी फर्म को अधिकृत किया गया है। 
विज्ञापन



यहां से यात्री बाइक या स्कूटर जैसे दोपहिया वाहन को किराए पर लेकर जाएगा। यह गाड़ियां जीपीएस सिस्टम से जुड़ी रहेंगी। इसका किलोमीटर के हिसाब से किराया भी निर्धारित होगा। ऐसे में यात्री स्टेशन से ही गाड़ी लेकर भ्रमण के लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सेवा लॉकडाउन से पहले शुरू की जानी थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद इसे शुरू करने में देरी हो गई। अब स्पेशल यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद इस योजना पर दोबारा काम शुरू हो गया है। मंडल के रेल अधिकारियों के मुताबिक नए साल तक यात्रियों को स्टेशन से यह सहूलियत मिलना शुरू हो जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा किफायती विकल्प 

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक ऑन रेंट का प्रस्ताव पुराना है। अब इस पर दोबारा काम शुरू हो गया है। स्टेशन से ही यात्री दो पहिया वाहन किराए पर लेकर भ्रमण कर सकेगा। यह किफायती भी रहेगा और दो लोगों के लिए बेहतर विकल्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed