फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike falls into pit below road, rider dies

Agra News: बाइक सड़क से नीचे गड्ढे में गिरी, सवार की मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bike falls into pit below road, rider dies
मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
कुसमरा। गांव नुनारी जाने वाले मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गई। हादसे में बेवर के गांव पदमनेर निवासी युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू (42) शुक्रवार को साढ़ू के घर गांव लालपुर आए थे। रात के समय वह बाइक से घर लौट रहे थे। नुनारी मार्ग पर नगला भूपति के मोड़ पर बाइक सड़क के नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह कुसमरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह सिरोही को शव पड़ा होने की सूचना मिली। पहचान करने के बाद पुलिस ने जितेंद्र के परिजन को मौत की की खबर दी। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन




बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोग हुए घायल



मैनपुरी। शहर से करहल जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। औरेया निवासी नितिन कुमार अपने चचेरे भाई जयंत के साथ मैनपुरी किसी काम से आए थे। शुक्रवार की देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मैनपुरी करहल जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीलगाय से टकराई बाइक, चालक घायल

बिछवां। शुक्रवार की देर शाम गांव बबीना के पास एक बाइक सवार नीलगाय से टकरा कर घायल हो गया। जनपद फर्रुखाबाद के ठंडी सड़क निवासी सतीश कुमार शाम को थाना क्षेत्र के गांव नगला सेंमर रिश्तेदारी में आ रहे थे। गांव बबीना के पास अचानक सामने नीलगाय आ गई।बाइक नीलगाय से जा टकराई। घायल सतीश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed