फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collides with Nilgai, youth dies

Agra News: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 29 Nov 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with Nilgai, youth dies
नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन


- साथी की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। ससुराल जा रहे किशनी क्षेत्र निवासी एक युवक की बाइक थाना क्षेत्र में नीलगाय से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना किशनी क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी शिवम सक्सेना (24) शुक्रवार को अपनी ससुराल जनपद एटा के गांव गुनामई नथुआपुर जा रहा था। वह अपने साथ दोस्त प्रदीप पाल को भी ले जा रहा था। बाइक सुबह करीब 11:30 बजे जब थाना क्षेत्र में छाछा पॉलिटेक्निक के पास पहुंची। तभी अचानक से सामने नीलगाय आ गई। अनियंत्रित हुई बाइक नीलगाय से जा टकराई। हादसे में शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथी प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। हादसे में शिवम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed