{"_id":"61d3321463b98169d13c20bf","slug":"bike-collides-with-nilgai-near-fatehjangpur-youth-dies-mainpuri-news-agr519965817","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहजंगपुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहजंगपुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
-मृतक नीटू का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
कुरावली। थाना क्षेत्र में रविवार की रात फतेहजंगपुर के पास एक बाइक सवार अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आधार कार्ड से पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर निवासी अतर सिंह लोधी का 27 वर्षीय पुत्र नीटू रविवार की देर शाम अपने साढू कुरावली जा रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में अलूपुरा मार्ग पर गांव फतेहजगपुर के पास पहुंची। तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। अचानक सामने आई नीलगाय को देख नीटू की बाइक असंतुलित होकर गाय से टकरा गई।
हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद कुछ देर बाद परिजन आ गए। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।