फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collided with tractor, Firozabad youth died

Agra News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, फिरोजाबाद के युवक की मौत

Thu, 29 May 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor, Firozabad youth died
बेवर। थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर बुधवार रात को बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में फिरोजाबाद निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक अपने दोस्त की बहन के शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। जनपद फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव पिड़सरा निवासी 23 वर्षीय यतेंद्र कुमार बुधवार को दोस्त अंकित यादव निवासी गांव नगला ठकुरी बेवर की बहन के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। उसके साथ भूमिराज निवासी नगला मंगली थाना घिरोर भी था। देर रात को यतेंद्र इटावा रोड स्थित गेस्ट हाउस से नगला ठकुरी जा रहा था। तभी बाइक नगला केहरी के सामने इटावा रोड पर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में यतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस यतेंद्र व साथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने यतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। भूमिराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृतक यतेंद्र पानीपत में नौकरी करता था। नगला ठकुरी निवासी अंकित से उसकी गहरी दोस्ती थी। एक सप्ताह पहले ही वह शादी का कामकाज संभालने के लिए गांव नगला ठकुरी दोस्त के घर आ गया था। रात को गेस्ट हाउस में किसी सामान की आवश्यकता पड़ने पर वह गांव नगला ठकुरी लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक के परिजन ने बताया कि यतेंद्र बेहद मेहनती होेने के साथ ही परिवार का ख्याल रखने वाला था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। यतेंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed