फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike collided with the electric pole lost its balance death of youth

रफ्तार ने ली जान: बिजली के पोल से टकराई बाइक, खो बैठा था संतुलन; युवक की मौत

Fri, 16 Jun 2023 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

नारखी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
bike collided with the electric pole lost its balance death of youth
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी में तेज रफ्तार बाइक सड़क सहारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा मे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

विज्ञापन


घर लौटते समय हुआ हादसा 

दिनेश (25) निवासी गढ़ी छत्रपति थाना नारखी का निवासी था। बुधवार की रात को अपने दो अन्य साथियों सहित बाइक से बछगांव चौराहा से वापस लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही वह गढ़ी छत्रपति कॉलोनी के पास पहुंचा। वैसे ही उसकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क सहारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य छोटू और आसिफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के मोबाइल में थी ऐसी तस्वीर, देखते ही आपा खो बैठा पति; बेरहमी से मारकर यमुना में फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई लाश 

 घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाई। नारखी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed