फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collided with cow dynasty, young man dies

Agra News: गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 01 Sep 2023 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Sep 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with cow dynasty, young man dies
गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन



नगला देवी के पास हुआ हादसा, नहीं कराया पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी



बेवर। नवीगंज से बृहस्पतिवार की रात वापस गांव लौट रहे गांव जोगा निवासी युवक की बाइक अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गई। घायल हुए युवक ने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।


थाना क्षेत्र गांव जोगा निवासी आयुष (23) ने इसी वर्ष बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा पास की थी। बृहस्पतिवार को वह नवीगंज गया था। देर रात वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। बाइक जब गांव नगला देवी के पास पहुंची। तभी अचानक सामने गोवंश आ गया। आयुष बाइक से नियंत्रण खो बैठा और गोवंश से जा टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजन आयुष को इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। परिजन ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में आयुष की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed