फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Bot Scam Agra News: Investigation team will come to Agra

Bike Bot Scam: आगरा से जुड़े 3500 करोड़ रुपये के घोटाले के तार, कभी आ सकती है जांच टीम

Fri, 01 Jan 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Jan 2021 12:18 AM IST
सार

  • आर्थिक अनुसंधान शाखा मेरठ की टीम जल्द करेगी बरामदगी, एसएसपी बबलू कुमार से किया संपर्क

विज्ञापन
Bike Bot Scam Agra News: Investigation team will come to Agra
बाइक बोट घोटाला

विस्तार

नोएडा के बाइक बोट के नाम पर किए गए 3500 करोड़ रुपये के घोटाले के तार आगरा से भी जुड़े हैं। घोटाले की जांच में जुटी आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) मेरठ की टीम ने आगरा में 200 बाइकें चिह्नित की हैं। जल्द ही टीम इन बाइकों की बरामदगी के लिए आगरा आ सकती है। इसके लिए एसएसपी बबलू कुमार से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन


घोटाले के मामले में 57 मुकदमे नोएडा के अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए थे। शासन ने 14 फरवरी को विवेचना ईओडब्ल्यू सेक्टर मेरठ को सौंप दी थी। जांच में पता चला है कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के संचालक और निदेशक संजय भाटी सहित 19 आरोपियों ने कंपनी का रंजिस्ट्रेशन कराया था। 
विज्ञापन



बाइक बोट स्कीम में अलग राज्यों और जिलों में फ्रेंचाइजी बनाईं। लोगों से तकरीबन 3500 करोड़ की ठगी की। दो लाख लोग ठगी का  शिकार हुए। अभी तक 27 लोग जेल जा चुके हैं। बड़ी संख्या में बाइकें भी बरामद हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कर दिया था मासिक भुगतान 
पुलिस के मुताबिक, लोगों को बाइक टैक्सी में पैसा लगाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह दो वर्ष तक देने का झांसा दिया गया। लाखों लोगों ने निवेश कर दिया। शुरू में लोगों को रिटर्न भी मिला, लेकिन करोड़ों में जमा हुई रकम को प्रापर्टी सहित अन्य दूसरे कामों में लगा दिया। घाटा होने पर लोगों को मासिक भुगतान बंद कर दिया गया। दो साल पहले यह घोटाला सामने आया।

जल्द आएगी पुलिस टीम
एसपी ईओडब्ल्यू सेक्टर मेरठ के एसपी राम सुरेश ने बताया कि आगरा में लोगों ने कंपनी में अपना पैसा लगाया था। टैक्सी के रूप में चलाने के लिए 200 बाइकें खरीदी थीं। सभी बाइकें चिह्नित कर ली हैं। उन्हें बरामद करने के लिए जल्द ही टीम भेजी जाएगी। इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार से संपर्क किया है। इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में की थी कार्रवाई 
पुलिस ने बताया कि बाइक बोट घोटाले के आरोपियों ने लोगों को ओला और उबर की तरह बाइक टैक्सी चलवाने का झांसा दिया था। 23 महीने पहले यह मामला सामने आया था। जयपुर निवासी सुनील मीणा ने नोएडा के दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अब तक 60 मुकदमे दर्ज हुए हैं। 

पुलिस सरगना संजय भाटी, राजेश भारद्वाज, हरीश कुमार, विजयपाल कसाना, संजय गोयल, विनोद कुमार, राजेश सिंह यादव, विशाल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद कुमार, आदेश भाटी, सचिन भाटी, करण पाल, सुनील कुमार, पवन भाटी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed