फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike and mobile looted from Kannauj resident youth

Agra News: कन्नौज निवासी युवक से बाइक और मोबाइल लूट

Fri, 26 May 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike and mobile looted from Kannauj resident youth
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र में आयोजित एक शादी कार्यक्रम से लौटते समय 24 मई की रात कन्नौज निवासी युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात अंजाम दी। बाइक, मोबाइल व अन्य सामान छीन कर ले गए। उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी सूरज कुमार वर्तमान में बहनोई अरविंद निवासी खरगजीत नगर सदर कोतवाली के यहां रह रहा है। 24 मई को वह रिश्तेदार मोहरपाल निवासी गांव बुढर्रा औंछा की पुत्री के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात करीब 10 बजे जब वह वापस लौट रहा था। तभी छतारी भट्ठा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता उसे पीटना शुरू कर दिया। बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल, दो एटीएम आदि लूट कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed