{"_id":"5e1773648ebc3e881043ad85","slug":"bijli-ki-problem-tundla-news-agr4240105134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक न होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक न होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। विद्युत समस्या से आजिज आ चुके गांव लतुर्रा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई माह से ट्रांसफॉर्मर फुंके होने के कारण बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। बावजूद इसके विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा।
लतुर्रा गांव में घरेलू विद्युत उपयोग के लिए दो विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए थे। करीब छह माह पूर्व इनमें से एक ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद 15 दिन पूर्व ट्रांसफॉर्मर को रिपेयर कर दिया गया। लेकिन यह महज दो दिन में ही दोबारा फुंक गया। जानकारी के बावजूद विभाग उसे बदलवा नहीं रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इसी के चलते ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है।
इसी के चलते बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विभाग को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान भूरीदेवी, कमलेशदेवी, स्नेहलता, अवधेश, राजेश केशवदेव, जयवीर सिंह, राजवीर, अखलेेश, पौहप सिंह दुबे, दिलीप कुमार, महावीर प्रसाद दुबे, चंदन सिंह, राजेंद्र दीक्षित, अश्वनी कुमार, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, बंटी, छोटे लाल, रामदीन प्रसाद, प्रवेश पचौरी, प्रदीप कुमार, मुन्नालाल पचौरी, हरीशंकर, विद्याराम, मोतीलाल आदि रहे।
विज्ञापन
लतुर्रा में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी आज ही हुई है। कल फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया जायेगा। अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर के लिए स्टीमेट भेज दिया है। जल्द ही 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगावा दिया जायेगा।
बनी सिंह, अवर अभियंता, नगला गिरधारी, टूंडला