फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli bill

10371 बिल बकाएदारों का सौ प्रतिशत अधिभार होगा माफ

Mon, 14 Dec 2020 05:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
bijli bill
मैनपुरी। औद्योगिक और निजी संस्थानों के बकाया बिजली बिल को जमा करने के लिए बिजली निगम ने कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। इसके तहत बकाया बिल जमा करने वालों को अधिभार में सौ प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। 15 दिसंबर से योजना के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के तहत एलएमवी-2 (वाणिज्यिक), एलएमवी-4 (निजी संस्थान) और एलएमवी-6 (औद्योगिक) कनेक्शनधारकों को लाभ मिलेगा। इसमें नवंबर तक के बकाया बिल पर सौ प्रतिशत अधिभार में छूट मिलेगी। बिजली निगम द्वारा शुरू योजना में 15 दिसंबर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण के दौरान नवंबर तक के बकाया बिजली बिल की 30 प्रतिशत धनराशि के साथ ही वर्तमान बकाया बिल जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद 28 फरवरी तक किस्त अथवा एक बार में बकाया बिल जमा किया जा सकेगा। जिले में योजना का लाभ कुल 10371 उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसमें प्रथम खंड में 4338, द्वितीय खंड में 3044 और तृतीय खंड में 2989 उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से भुगतान न होने पर जब्त होगा पंजीकरण शुल्क
योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी 2021 तक पंजीकरण धनराशि के अतिरिक्त बिजली बिल जमा कराना होगा। यदि समय से बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो दो हजार रुपये की धनराशि अथवा पंजीकरण धनराशि, जो न्यूनतम हो, जब्त कर ली जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ता को पूरा अधिभार भी देना होगा।
योजना के तहत पंजीकरण कराकर उपभोक्ता बिजली बिल के अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते हैं। 15 दिसंबर से उपकेंद्रों पर पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
जीसीएल भटनागर, प्रभारी अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed