फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bihar gang caught by police used to empty account by messing with atm machine

संभल कर करें एटीएम का इस्तेमाल: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऐसा गैंग, मशीन में गड़बडी कर करता था खाता खाली

Mon, 14 Aug 2023 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 10:11 AM IST
सार

इस गैंग ने यूट्यूब से एटीएम में गड़बड़ी कर खाता खाली करने का तरीका सीखा था। जिसके बाद आगरा और मथुरा में ठगी का बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 
 

विज्ञापन
bihar gang caught by police used to empty account by messing with atm machine
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर पुलिस ने एटीएम में गड़बड़ी करके खाते खाली करने वाले गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। गैंग एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोल देता था। इसमें कार्ड लगाने वाले स्थान का स्क्रू निकाल देते थे, जिससे कार्ड लगाने पर मशीन में फंस जाता था। बाद में एक सदस्य मदद के बहाने पिन देख लेता था। जब तक लोग बैंक में कार्ड फंसने की शिकायत करते थे, वह कार्ड को निकालकर खाता खाली कर देते थे। मास्टरमाइंड ने यूट्यूब से यह तरीका सीखा था।

विज्ञापन

गैंग ने 11 अगस्त को काननवन रेजीडेंसी, कालिंदी विहार निवासी रोशन दुबे को शिकार बनाया। वह बल्केश्वर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। डेबिट कार्ड लगाने पर रुपये नहीं निकले। कार्ड अंदर चला गया। वह बैंक में शिकायत करने गए। लेकिन, कुछ देर बाद खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए गए। वह केनरा बैंक के एटीएम पर आए तो पता चला कि मशीन के ऊपरी हिस्से को खोलने वाला ताला टूटा हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पड़ताल की तो गैंग पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें - UP: आगरा में होटल रिलैक्स के मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई व हैदराबाद में भी की वारदात

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बिहार के गया निवासी वीरू पांडेय, सुरेंद्र कुमार, निशांत राज और जावेद खान को पकड़ा है। गैंग का मास्टरमाइंड वीरू पांडेय है। वह बीए पास है। उसने यूट्यूब पर एटीएम को खोलने का तरीका सीखा था। यह जाना कि किस तरह से कार्ड मशीन के अंदर रुकता है। वह उस एटीएम में जाते थे, जिसमें गार्ड नहीं होता था। मुंबई और हैदराबाद में पहले वारदात कर चुके हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

ये हुआ बरामद

आरोपियों से 101500 रुपये, एक कार, 5 मोबाइल, 6 डेबिट कार्ड, 1 स्वैप मशीन, 14 फेवीक्विक पाउच, पेचकस, टेस्टर, चाकू कटर, प्लास, दो ताले-चाबी आदि बरामद किए।

नंबर प्लेट से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने बताया कि रोशन दुबे के खाते से रकम दयालबाग स्थित एक एटीएम से निकाली गई थी। पुलिस ने एटीएम के कैमरे चेक किए। आरोपी कार से आए थे। पुलिस ने कार का नंबर चेक किया। यह झारखंड का था। नंबर प्लेट का एक नंबर बदला हुआ था। पुलिस ने कई नंबरों का मिलान किया। पुलिस को एक नंबर की जानकारी मिली। कार मालिक की लोकेशन आगरा की आ रही थी। इस पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गैंग को पकड़ लिया। गैंग ने आगरा के बाद मथुरा में भी वारदात की थी। 50 हजार रुपये निकाल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed